29 February 2020 Current Affairs in Hindi

1. हाल ही में किस देश में तेल अवीव विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने एक अवायवीय श्वसन करने वाले जीव हेनेगुया सालमिनिकोला की खोज की?

a. इजराइल
b. ईरान
c. इराक
d. सीरिया

Ans- 1. a. इजराइल

2. किस उच्च न्यायालय ने विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के प्रबंधन द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कॉलेज एवं स्कूल परिसर में सभी प्रकार के राजनीतिक आंदोलनों पर प्रतिबंध लगा दिया है?

a. दिल्ली उच्च न्यायालय
b. केरल उच्च न्यायालय
c. मणिपुर उच्च न्यायालय
d. उत्तराखंड उच्च न्यायालय

Ans- 2. b. केरल उच्च न्यायालय

3. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कितने करोड़ रुपए की कुल लागत वाले ‘राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन’ की स्थापना को मंज़ूरी दी है?

a. 2,480 करोड़ रुपए
b. 3,480 करोड़ रुपए
c. 1,480 करोड़ रुपए
d. 2,980 करोड़ रुपए

Ans- 3. c. 1,480 करोड़ रुपये

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश के राष्ट्रपति यू विन मिंत के साथ सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए?

a. बांग्लादेश
b. भूटान
c. नेपाल
d. म्यांमार

Ans- 4. d. म्यांमार

5. उत्तर प्रदेश सरकार ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

a. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
b. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती संस्कृत विश्वविद्यालय
c. राजेंद्र प्रसाद भाषा विश्वविद्यालय
d. अटल बिहारी वाजपेयी भाषा यूनिवर्सिटी

Ans- 5. a. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय

6. निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है?

a. 20 फरवरी
b. 26 फरवरी
c. 28 फरवरी
d. 19 फरवरी

Ans- 6. c. 28 फरवरी

7. निम्नलिखित में से किस कंपनी के स्मार्टफोन द्वारा विश्व में पहली बार इसरो का बनाया गया नेविगेशन सिस्टम ‘NavIC’ इस्तेमाल किये जाने की घोषणा की गई है?

a. रियलमी
b. सैमसंग
c. नोकिया
d. वीवो

Ans- 7. a. रियलमी

8. ओएनजीसी और एचपीएल ने किस कंपनी में 34.56 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है?

a. राल्फ ATB
b. पेट्रोनेट MHB
c. शेल HP
d. एचपीटीसी

Ans- 8. b. पेट्रोनेट MHB

9. किस देश ने पाकिस्तान को टिड्डी दल हमले से बचाने के लिए ‘बतख-दल’ भेजने की घोषणा की है?

a. भारत
b. बांग्लादेश
c. रूस
d. चीन

Ans- 9. d. चीन

10. निम्नलिखित में से किसे दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाये जाने की घोषणा की गई है?

a. एस एन श्रीवास्तव
b. अमित प्रधान
c. देवेन्द्रनाथ प्रधान
d. एस के चतुर्वेदी

Ans- 10. a. एस एन श्रीवास्तव

Vinay Singh

DElEd Up BTC Math/English/Science PATHSHALA For TET/UPTET/CTET/SuperTET/Sahayak adhyapak ki taiyari Free Youtube Online Maths Classes daily.... Channel Owner ~~ "Vinay Singh" From U.P. : "New Delhi", "Raebareli, Uttar Pradesh"

Leave a Reply