23 February 2020 Current Affairs in Hindi

1. भारत के सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन के 87 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कौन सा पदक जीतकर इतिहास रच दिया?

a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

Ans- 1.a. स्वर्ण पदक

2. उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया?

a. 4,12,860.72 करोड़ रुपये
b. 5,12,860.72 करोड़ रुपये
c. 4,52,860.72 करोड़ रुपये
d. 6,42,860.72 करोड़ रुपये

Ans- 2.b. 5,12,860.72 करोड़ रुपये

3. किस देश ने हाल ही में परमाणु क्षमता संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल परीक्षण किया?
a. नेपाल
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश

Ans- 3.c. पाकिस्तान

4. किस देश के राष्ट्रपति के रूप में अशरफ गनी ने दूसरा कार्यकाल हासिल किया?

a. इराक
b. ईरान
c. सउदी अरब
d. अफगानिस्तान

Ans- 4.d. अफगानिस्तान

5. हाल ही में किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ‘लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट’ अवॉर्ड दिया गया है?
a. सचिन तेंदुलकर
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. राहुल द्रविड़
d. सौरभ गांगुली

Ans- 5.a. सचिन तेंदुलकर

6. आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने हेतु किस पुलिस स्टेशन की स्थापना की?

a. दिशा पुलिस स्टेशन
b. सर्वोत्तम पुलिस स्टेशन
c. नायक पुलिस स्टेशन
d. स्टॉप पुलिस स्टेशन

Ans- 6.a. दिशा पुलिस स्टेशन

7. हाल ही में राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने घोषणा की है कि उसने नए संभावित मिशनों की अवधारणा संबंधी अध्ययन हेतु कितने अनुसंधान कार्यक्रमों का चयन किया है?
a. पांच
b. सात
c. तीन
d. चार

Ans- 7.d. चार

8. हाल ही में ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया नामक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, किस देश में जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण होने वाला वायु प्रदूषण लगभग 490 मिलियन कार्य दिवसों के नुकसान का कारण है?

a. नेपाल
b. भारत
c. रूस
d. पाकिस्तान

Ans- 8.b. भारत

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2020 को चंदौली में वीडियो कांफ्रेस के जरिए किस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया?

a. काशी-महाकाल एक्सप्रेस
b. हमसफर एक्सप्रेस
c. वंदे भारत एक्सप्रेस
d. हिम दर्शन एक्सप्रेस

Ans- 9.a. काशी-महाकाल एक्सप्रेस

10. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह-छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की?

a. पंजाब
b. उत्तर प्रेदश
c. बिहार
d. हरियाणा

Ans- 10.d. हरियाणा

Vinay Singh

DElEd Up BTC Math/English/Science PATHSHALA For TET/UPTET/CTET/SuperTET/Sahayak adhyapak ki taiyari Free Youtube Online Maths Classes daily.... Channel Owner ~~ "Vinay Singh" From U.P. : "New Delhi", "Raebareli, Uttar Pradesh"

Leave a Reply