20 March 2020 Current Affairs in Hindi

1. निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा हाल ही में ‘मुख्यमंत्री एडवोकेट वेलफेयर स्कीम’ शुरु की गई है?
a. दिल्ली
b. गोवा
c. महाराष्ट्र
d. बिहार

Ans- 1. a. दिल्ली

2. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दक्षिणी राज्यों के मामलों की सुनवाई के लिए निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक पीठ का गठन किया गया है?
a. कुन्नूर
b. कोवलम
c. चेन्नई
d. मैसूर

Ans- 2. c. चेन्नई

3. निम्नलिखित में से किस टीम ने इंडियन सुपर लीग 2019-20 का खिताब जीता है?
a. एटीके
b. एफसी गोवा
c. चेन्नईन एफसी
d. बेंगलुरु एफसी

Ans- 3. a. एटीके

4. आंध्र प्रदेश सरकार ने निम्नलिखित में से किसे हाल ही में राज्य के पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है?
a. ब्रिजेश दासगुप्ता
b. सुरेश महतो
c. सरबजीत सिंह
d. अश्विनी लोहानी

Ans- 4. d. अश्विनी लोहानी

5. भारत के किस संस्थान ने हाल ही में शीघ्र रक्तस्राव रोकने के लिए स्टार्च आधारित एक हेमोस्टैट पदार्थ विकसित करने में सफलता प्राप्त की है?
a. राष्ट्रीय विज्ञान एवं शोध संस्थान
b. नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
c. राष्ट्रीय जटिल संरचना शोध संस्थान
d. रक्त संचार एवं तंत्रिका तंत्र संस्थान

Ans- 5. b. नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान

6. अमेरिकी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी सेल्सफोर्स ने एसबीआई की किस पूर्व चेयरपर्सन को अपनी भारतीय इकाई सेल्सफोर्स इंडिया का चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया है?
a. अरुंधती भट्टाचार्य
b. चंदा कोचर
c. अंशुला कांत
d. शिखा शर्मा

Ans- 6. a. अरुंधती भट्टाचार्य

7. रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय वायुसेना के लिए कितने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदने की मंजूरी दे दी है?
a. 90
b. 70
c. 65
d. 83

Ans- 7. d. 83

8. लोकसभा में पारित विमान (संशोधन) विधेयक, 2020 के संदर्भ में निम्न में से कितने नियामक संस्थानों को वैधानिक निकायों में परिवर्तित किया जायेगा?
a. 10
b. 3
c. 7
d. 5

Ans- 8. b. 3

9. किस राज्य सरकार ने हाल ही में एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण को हटा दिया है?
a. उत्तराखंड सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार

Ans- 9. a. उत्तराखंड सरकार

10. किस बैंक ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी से निपटने हेतु विकासशील सदस्य देशों के लिये 6.5 अरब डॉलर का पैकेज देने की घोषणा की?
a. भारतीय रिज़र्व बैंक
b. विश्व बैंक
c. एशियाई विकास बैंक
d. नाबार्ड बैंक

Ans- 10. c. एशियाई विकास बैंक

Vinay Singh

DElEd Up BTC Math/English/Science PATHSHALA For TET/UPTET/CTET/SuperTET/Sahayak adhyapak ki taiyari Free Youtube Online Maths Classes daily.... Channel Owner ~~ "Vinay Singh" From U.P. : "New Delhi", "Raebareli, Uttar Pradesh"

Leave a Reply