डीएलएड बीटीसी तृतीय प्रश्न पत्र विज्ञान 2019 प्रश्न पत्र हल

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. विद्युत धारा का मात्रक है-

a) कूलाम
b) एंपियर
c) सेकेंड
d) वोल्ट

Ans- एंपियर

2. हेमेटाइट किसका अयस्क है-

a) सोना
b) तांबा
c) लोहा
d) कैल्शियम

Ans- लोहा

3. मिश्र धातु है-

a) पीतल
b) तांबा
c) जस्ता
d) टिन

Ans- पीतल

4. भारत में एनीमिया के कारण हैं-

a) गरीबी
b) अज्ञानता
c) गंदा रहन-सहन
d) उपरोक्त सभी

Ans- उपरोक्त सभी

5. उत्परिवर्तन का कारण है-

Ans- जीन परिवर्तन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

6. पिग आयरन किसे कहते हैं ?

वात्या भट्टी से प्राप्त लोहा पिग आयरन ( कच्चा लोहा या ढलवा लोहा ) कहलाता है

7. विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव किसे कहते हैं ?

जब किसी चालक तार में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो वह तार गर्म हो जाता है इसे धारा का उष्मीय प्रभाव कहते हैं। “

8. रक्त वर्ग ( Blood Group ) कितने प्रकार का होता है ?

Blood group 8 प्रकार के होते है, जिनकी जाँच लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर पाए जाने वाले वंशानुगत प्रतिजन की मौजूदगी पर निर्भर करती है| दुनिया में सबसे ज्यादा Blood group O+ (Positive) और सबसे कम AB- (Negative) है, ये इस प्रकार है:-

1. A + (Positive); 2. A – (Negative);

3. B + (Positive); 4. B – (Negative);

5. AB + (Positive); 6. AB – (Negative);

7. O + (Positive); 8. O – (Negative).

9. योग्यतम की उत्तरजीविता का मत किस वैज्ञानिक ने दिया ?

Ans- स्पेन्सर ने

10. थैलेसीमिया रोग के क्या लक्षण है ?

सूखता चेहरा
वजन न बढ़ना
हमेशा बीमार नजर आना
कमजोरी
सांस लेने में तकलीफ

11. खाद्य श्रंखला क्या है ?

खाद्य श्रृंखला के अंतर्गत उत्पादक, प्रथम उपभोक्ता, द्वितीय उपभोक्ता आते हैं। यह श्रृंखला पौधों से शुरू होती है। पौधों को टिड्डा खरगोश हिरन जैसे जीव खाते हैं। फिर उन जीवो को दूसरे जीव खाते हैं।

इस तरह एक चक्र चलता रहता है। खाद्य श्रृंखला में 10% ऊर्जा आगे बढ़ती है जबकि 90% ऊर्जा विलुप्त हो जाती है। अधिकतर खाद्य श्रृंखला में 4-5 कड़ियाँ होती हैं। पारिस्थितिकी तंत्र में सभी जीव एक दूसरे पर निर्भर होते हैं।

पेड़ पौधे सूर्य के प्रकाश, प्रकाश संश्लेषण और जल के द्वारा अपना भोजन बनाते हैं। पहले स्तर पर शाकाहारी जीव आते हैं जो पेड़ पौधों को खाते हैं इसलिए पौधों को उत्पादक कहा जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

12. धातु तथा अधातु में अंतर लिखिए

13. चुंबक के गुण एवं इसके प्रयोग लिखिए-

14. प्राथमिक उपचार के लिए कौन-कौन सी आवश्यक बातें जरूरी है

15. मेंडलीफ के अनुसार संक्रमण तत्व क्या है

16. विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए

17. एड्स रोग के लक्षणों को स्पष्ट कीजिए

18. दीर्घ आवर्त सारणी के दोष के बारे में बताइए

Vinay Singh

DElEd Up BTC Math/English/Science PATHSHALA For TET/UPTET/CTET/SuperTET/Sahayak adhyapak ki taiyari Free Youtube Online Maths Classes daily.... Channel Owner ~~ "Vinay Singh" From U.P. : "New Delhi", "Raebareli, Uttar Pradesh"

Leave a Reply